• Monday, 09 June 2025
मुखिया में हारने के बाद दबंग ने गांव में तड़तड़ा दी गोली 

मुखिया में हारने के बाद दबंग ने गांव में तड़तड़ा दी गोली 

stmarysbarbigha.edu.in/

मुखिया में हारने के बाद दबंग ने गांव में तड़तड़ा दी गोली

घाटकुसुंभा-शेखपुरा
शेखपुरा में मुखिया चुनाव में वोट नहीं देने पर नाराज होकर मुखिया के समर्थक ने गांव में जमकर गोलीबारी की । इस गोलीबारी का उद्देश्य डराना था। वोट नहीं देने पर मुखिया और उसके समर्थक नाराज हो गए। इसको लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है । यह मामला घाटकुसुंभा प्रखंड के गगौर गांव का है। यहां दबंग के द्वारा गांव में गोलीबारी की गई है।
गोलीबारी में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ परंतु जमकर गाली-गलौज की गई है। अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गगौर गांव का यह मामला है यहां के पदार्थ सामने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अविनाश सिंह लाडो सिंह शिव सिंह इत्यादि को नामजद अभियुक्त बनाया है। बताया कि चुनाव के दौरान वोट नहीं देने से नाराज होकर सभी ने मारपीट गाली-गलौज और गोलीबारी की है। हारने के बाद नाराज लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गांव में आधा दर्जन राउंड गोलीबारी की गई है। दहशत फैलाने के लिए यह किया गया है। इसमें कोई घायल तो नहीं हुआ है। परंतु गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बता दे कि यहां से निवर्तमान मुखिया को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद इस तरह का मामला सामने आया है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From