• Tuesday, 10 February 2026
धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा

धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा

Vikas

बरबीघा

रविवार की रात्रि नगर में कई जगह शरद पूर्णिमा मनाया गया। लोगों ने खाजा दूध और खीर खाकर स्वाथ्य लाभ की कामना की ।

नगर में संघ के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्रांगण में शाखा लगाकर शरद पूर्णिमा मनाया गया संघ से जुड़े पंकज चंद्रवंशी तथा अनिल कुमार ने बताया कि संघ का ये शरद पूर्णिमा कार्यक्रम दशकों से मनाया जाता आ रहा है ,धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा को महा पूर्णिमा भी कहा जाता है अश्विन शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है।

जिससे अमृत वर्षा होती है इस रात खीर या दूध खाजा खुले आसमान में चांद की रोशनी में रखा जाता है जिसके ग्रहण करने से स्वाथ्य लाभ तथा शरीर निरोगी होता है मौके पर संघ से जुड़े शिव भगवान गुप्ता मदन बर्नवाल दयानन्द सरार्फ और सैकड़ो स्वयंसेवक मौजूद थे ।


माहुरी मंडल पंचायत भवन में भी सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन कर खाजा दूध का प्रसाद ग्रहण किया महिला समिति का नेतृत्व कर रही बनिता कुमारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों की आस्थाएं प्रकृति को ओर बढ़ता है ।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From