• Monday, 09 February 2026
डायट में नामांकन को लेकर 16 मई तक भरे जाएंगे आवेदन

डायट में नामांकन को लेकर 16 मई तक भरे जाएंगे आवेदन

Vikas

शेखपुरा।

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान यानि डायट में नामांकन कार्य 20 से शुरू हो जायेगा। शिक्षक प्रशिक्षण के दो बर्षीय पाठ्यक्रम में कुल 150 अप्रशिक्षित को प्रवेश का अवसर मिल सकेगा। इस सम्बन्ध में संस्थान ने नामांकन का कलेंडर जारी कर दिया है।

यह नामांकन शैक्षिक सत्र 2019- 2021 के लिए किया जा रहा है। नामांकन के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गयी है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदन की जाँच और समीक्षा के लिए समिति की बैठक 27 मई को होगी और 30 मई को मेधा सूचि प्रकाशित कर दी जाएगी।

आठ जून तक प्रकाशित मेधा सूचि पर दावा आपत्ति ली जाएगी। उसके बाद अन्य औचारिकता पूरी करते हुए पांच जुलाई से कक्षा में पढाई शुरूकर दी जाएगी। इस बीच सभी आवेदकों की कौन्सिलिंग आदि भी की जाएगी। नामाकन के लिए चयनित को एसएम्एस सहित इमेल आदि से सूचना दी जाएगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

gg

Comment / Reply From