• Monday, 09 February 2026
संत मेरिस का छात्र अपूर्व दीप ने इंटरनेशनल जेनरल नॉलेज ओलम्पियाड में लाया प्रथम स्थान। बधाई

संत मेरिस का छात्र अपूर्व दीप ने इंटरनेशनल जेनरल नॉलेज ओलम्पियाड में लाया प्रथम स्थान। बधाई

Vikas

बरबीघा

प्रसिद्ध शिक्षण संस्‍थान संत मेरिस इंग्लिश स्‍कूल के अष्‍टम वर्ग के छात्र अपूर्व दीप ने सार्इंस ओलम्पियाड के द्वारा आयोजित होने वाली इंटरनेशनल जेनरल नॉलेज ओलम्पियाड में इंटरनेशनल रैंक प्रथम लाकर देश का नाम रौशन किया है।

अपूर्व दीप बरबीघा के व्‍यवसायी मदन प्रसाद के नाती एवं एकता कुमारी के पुत्र है।

प्राचार्य ने किया सम्मानित

अपूर्व दीप के इस उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन पर स्‍कूल के प्राचार्य प्रिंस पीजे ने अपूर्व दीप को बधाई दी और ट्रॉफी देकर सम्‍मानित किया।

इस मौके पर संस्‍थान के प्राचार्य ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए सबसे बडी उपलब्धि है। उन्‍होने संस्‍थान के परीक्षा नियंत्रक मोहम्‍मद शब्‍बीर हुसैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये हमेशा बच्‍चों को विभिन्‍न ओलम्पियाड के लिए दिशा निर्देश और उनकी तैयारी के लिए मदद करते रहते है जो सराहनीय है।

माँ की भूमिका अहम

अपूर्व दीप से इस उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर उन्‍हाेने बताया कि मैं विभिन्‍न ओलम्पियाड की परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्‍न किताबो को खरीदकर और ऑनलाईन टेस्‍ट देकर किया करता था।

मेरी इस उपलब्धि के पीछे मेरी माता एकता कुमारी का बडा योगदान है। वे हमें हमेशा मेरी तैयारी के लिए सहयोग करती रहती है ।

DSKSITI - Large

उन्‍होने कहा कि इस तरह की ओलम्पियाड प्रतियोगिता में सभी अभिभावक अपने बच्‍चों को जरूरत भाग दिलावें इससे उनमें बचपन से ही कम्‍पटीशन की भावना जागृत होती है।

इस उपलब्धि के लिए संस्‍थन की सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बधाई दी और उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From