• Tuesday, 10 February 2026
गज्जब प्रदर्शन: देख के दांतों तले दब जायेगी उंगलियां

गज्जब प्रदर्शन: देख के दांतों तले दब जायेगी उंगलियां

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल-कूद समारोह बुधवार को सम्पन्न हो गया। विद्यालय के खेल शिक्षक पवन कुमार ने बताया कि तीन दिनों तक चले इस खेल समारोह में बालक और बालिका वर्ग के कुल बारह ग्रुप के बच्चों के बीच जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

इस दौरान टैगोर, टेरेसा, कलाम और ध्यानचंद हाउस में बंटे खिलाड़ियों के बीच भी पॉइंट टेबल में खूब खींचतान हुआ और अंततः कड़े मुकाबले में टैगोर हाउस को विजेता एवम टेरेसा हाउस को उप विजेता घोषित किया गया।

DSKSITI - Large

मुख्य मुकाबले के रूप में बालक वर्ग के सौ मीटर रेस में कन्हैया, नितांशु और मुकुल; दो सौ मीटर रेस में राजेश, नितांशु और सौरव एवम चार सौ मीटर रेस में अमृतांशु, साजन और जितेंद्र विभिन्न केटेगरी में विजेता रहे। बालिका वर्ग में सौ मीटर रेस में सुगंधा, ब्यूटी और सोनम विभिन्न केटेगरी में विजेता रहीं। बालक वर्ग के लांग जम्प में कन्हैया, दीपक, और सौरभ; हाई जम्प में लवकुश, सत्यम और पुष्पंजय; शॉट पुट में आर्यन, अभिषेक और आयुष एवम डिस्कस थ्रो में सौरव, नीरज और हर्षित विभिन्न केटेगरी में विजेता रहे जबकि बालिका वर्ग के लांग जम्प में सपना और ब्यूटी ; हाई जम्प में अन्नू प्रिया विजेता रहीं।

बालक वर्ग में नितांशु और जीतेंद्र एवम बालिका वर्ग में सपना और सुगंधा को बेस्ट एथेलीट घोषित किया गया।
टैगोर हाउस ओवरऑल चैंपियन और ध्यानचंद हाउस को रनर घोषित किया गया।
वार्षिक खेलकूद समापन के अवसर पर विद्यालय खेल परिसर के ‘ध्यानचंद द्वार’ और ‘सचिन तेंडुलकर स्टैंड’ का भी उद्घाटन किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From