 
                        
        गांव के दबंग ने पानी पर लगा दिया है ताला, गजब
 
            
                अरियरी
गांव में गरीबों को आज भी पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। ऐसे में जन प्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगाई जाती है और गांव के मोहल्लों में चापाकल लगाने का आवेदन दिया जाता है। अब इस तरह के चापाकल पर भी दबंग यदि कब्जा कर लें तो इसे गरीबों की हक मारी ही कहा जाएगा।
ऐसा ही एक मामला शेखपुरा जिले में सामने आया है। शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत वरुणा गांव में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा केंद्रीय मंत्री पशुपतिनाथ पारस की अनुशंसा पर एक चापाकल लगाया गया है। इस बड़े चापाकल को गांव के ही कृष्ण नंदन सिंह के घर के पास लगाया गया है।
अब गांव में यदि कोई भी दबंग हो तो चापाकल में ताला लगा सकता है। ऐसा कृष्ण नंदन सिंह ने भी किया है और गांव के सरकारी चापाकल में ताला लगा दिया है अब इस ताले बंदी से पीने के पानी पर ताला लग गया और लोगों को परेशानी हो रही है।
 
                                
                                
                                                दरअसल सभी लोगों की सुविधाओं के लिए लगाए जाते हैं परंतु यहां ऐसा नहीं हुआ है। इस वजह से गांव के लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। उधर, इस संबंध में प्रखंड के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके संज्ञान में बात आई है शीघ्र ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
             
	        
वहीं इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा इस पर संज्ञान लिया गया और इसमें जांच करने के आदेश दिए गए। समाचार प्रकाशित होने के बाद चापाकल का ताला खोल दिया गया। प्रखंड के पदाधिकारियों ने बताया कि चापाकल पहले बना था। नाली निर्माण होने की वजह से ताला लगा दिया था। जिसे गांव वालों को परेशानी हो रही थी। चापाकल का ताला खोल दिया गया है। इसमें दबंग की कोई बात नहीं है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            