• Monday, 09 June 2025
मछली मारने गए मल्लाह के सीने में ठोक दी चार गोली, मौके पर मौत

मछली मारने गए मल्लाह के सीने में ठोक दी चार गोली, मौके पर मौत

stmarysbarbigha.edu.in/
मछली मारने गए मल्लाह के सीने में ठोक दी चार गोली, मौके पर मौत
शेखपुरा
शेखपुरा जिले के कोरमा थाना में क्षेत्र के डीहकुसुंभा निवासी 40 वर्षीय मल्लाह महेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की आधी रात को इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सुबह में गांव के लोगों को लाश पर नजर पड़ी। फिर परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई और पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में मिली जानकारी नहीं बताया गया कि महेंद्र केवट के द्वारा गांव के खेत के कुछ दूर स्थित एक तालाब में मछली पालन किया जा रहा था । उसी तालाब को सुखाने के लिए रात में बोरिंग से काम हो रहा था और महेंद्र केवट वही रूके हुए थे। आधी रात को बदमाशों ने उन्हें  चार गोली मारी। चारों गोली सीने में मारी गई। जिससे मौके पर मौत हो गई। सुबह में लाश को गांव वालों ने देखा। फिर सभी को इसकी सूचना दी गई। परिवार के लोग भी वहां जुटे। बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल से पूरा भेज दिया गया है।

क्षेत्र में काफी सनसनी फैली हुई है

DSKSITI - Large

उधर, इस घटना से क्षेत्र में काफी सनसनी फैली हुई है। मछली मारने वाले मल्लाह की इस तरह से गोली मारकर हत्या किए जाने से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस की मानें तो अभी तक किसी तरह का आवेदन परिवार वालों के द्वारा नहीं दिया गया है। ना ही मौखिक रूप से कुछ बताया गया है। परिवार वालों के द्वारादी गई जानकारी और आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From