• Monday, 09 June 2025
शादी का झांसा देकर कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाया

शादी का झांसा देकर कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाया

stmarysbarbigha.edu.in/
बरबीघा
शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के केवलबीघा गांव निवासी एक लड़की के साथ शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के वहीकट्टा गांव निवासी युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फंसाकर कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाया गया( बाद में लड़की से शादी से इंकार कर दिया।
इस संबंध में लड़की के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी कोर्ट परिवाद के आधार पर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि वहीकट्टा गांव निवासी कुंदन चौधरी नामक युवक के द्वारा केवलबीघा की एक युवती के साथ महीनों तक शारीरिक संबंध स्थापित रखा गया। शादी के प्रलोभन देकर इस काम को अंजाम दिया गया। बाद में युवक शादी से मुकर गया। इसके बाद परिवाद से मिले शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like