• Monday, 09 February 2026
शेखपुरा जिला ईट निर्माता संघ का गठन

शेखपुरा जिला ईट निर्माता संघ का गठन

Vikas

शेखपुरा/बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा में ईट निर्माता संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक का आयोजन शनिवार को साई होटल बरबीघा में किया गया।

DSKSITI - Large

जानकारी देते हुए बैठक में शामिल एवं संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रसून कुमार भल्ला ने कहा कि बैठक में प्रशासनिक उत्पीड़न और ईट निर्माताओं पर होने वाली परेशानी पर गंभीरता पूर्वक चर्चा किया गया एवं राज्य सरकार से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों को ईट निर्माताओं के परेशानियों से अवगत कराने की भी चर्चा की गई। साथ ही साथ जिला ईंट निर्माता संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संयोजक के रूप में रामाश्रय प्रसाद को चुना गया। अध्यक्ष के रूप में प्रसून कुमार भल्ला, महासचिव के रूप में सुमन साकेत, सचिव के रूप में कन्हैया कुमार एवं कोषाध्यक्ष के रूप में पप्पू कुमार चुने गए। इस अवसर पर जिले भर के दर्जनों निर्माता शामिल हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From