• Monday, 09 June 2025
चुनाव को लेकर विभिन्न जगहों पर वाहनों की जांच, 50,000 से अधिक पकड़ाने पर जब्त

चुनाव को लेकर विभिन्न जगहों पर वाहनों की जांच, 50,000 से अधिक पकड़ाने पर जब्त

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

जिला अधिकारी के निर्देश पर विभिन्न अंचलाधिकारी के द्वारा मुख्य चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। शेखपुरा के अंचलाधिकारी ओमप्रकाश के द्वारा वाहन जांच अभियान शहर के तीन मोहानी चौक पर चलाया गया। सदर प्रखंड में 2 घंटे से अधिक जांच के दौरान 40 से अधिक गाड़ियों की जांच की गई। जिसमें नगद राशि और गाड़ी के कागजात, लाइसेंस इत्यादि की सघनता से जांच की गई।

DSKSITI - Large

जानकारी देते हुए डीपीआरओ ने बताया कि जिला में धारा 144 लागू है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रखंडों में वाहनों की जांच हो रही है। 50,000 से अधिक नगद राशि ले जाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा। वाहन जांच अभियान चुनाव में सतर्कता को लेकर चलाया जा रहा है। इसी तरह से अन्य प्रखंडों में भी जांच अभियान चलाया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From