• Monday, 09 June 2025
पटवन विवाद में जमकर हुई थी गोलीबारी, एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पटवन विवाद में जमकर हुई थी गोलीबारी, एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना पुलिस ने उखदी गांव में पटवन विवाद में गोलीबारी के मामले में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गोलीबारी की घटना रविवार को घटी थी। पटवन को लेकर दो ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ और गोलीबारी हुई थी। जिसमें एक युवक को गोली लगी थी। उसका इलाज किया गया था। उसके भाई के द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

DSKSITI - Large

इसी मामले में गांव के ही सुखदेव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारीदेते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि 2 ग्रामीणों के बीच पटवन को लेकर विवाद हुआ था। रंजीत यादव को गोली लगी थी। उसके भाई दिनेश यादव के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इसमें 20 अज्ञात के विरूद्ध भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसी नामजद अभियुक्त में सुखदेव यादव को पुलिस ने रविवार की रात्रि में ही गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उसे जेल भेज दिया। बता दें कि रंजीत यादव और सुखदेव यादव के पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। 50 चक्र गोलीबारी हुई थी। जिसमें रंजीत के जांघ में गोली लग गई थी । हालांकि डॉक्टरों ने उपचार के बाद रंजीत को खतरे से बाहर बताया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like