• Monday, 09 February 2026
संदीप यादव हत्याकांड में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज 

संदीप यादव हत्याकांड में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज 

Vikas
बरबीघा (शेखपुरा)
जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में संदीप यादव की हुई हत्या के मामले में   3 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मृतक के भाई छोटे यादव के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है इस प्राथमिकी में गांव के ही कौशलेंद्र चौहान, रामाकांत चौहान और चंदेश्वर चौहान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सभी लोग पड़ोस के ही मोतीबीघा गांव निवासी है।  यह सरमेरा थाना क्षेत्र में पड़ता है।

हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर

कल्याणपुर गांव में 24 अगस्त की रात गायब हुए संदीप को खोजने में जहां पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए थे वही लाश बरामद होने के बाद भी हत्यारे को पकड़ने में पुलिस नाकाम है। जयरामपुर थाना पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बता दें कि पहले भी जयरामपुर थाना पुलिस पर गायब हुए युवक को खोजने में नाकाम रहने का आरोप पीड़ित परिवार के द्वारा लगाया गया था। उधर, आरोपित किए जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से गांव के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

मीडिया को जानकारी देने से थानाध्यक्ष को ऐतराज

 
DSKSITI - Large

संदीप यादव हत्याकांड में जहां पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई वहीं थाना अध्यक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज के मामले में किसी तरह की जानकारी मीडिया कर्मियों को देने से ऐतराज कर दिया गया। मीडिया कर्मी जाकर भी थाना पर मिले तो उनके द्वारा किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। कहा गया उनको कोई जानकारी नहीं है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From