• Monday, 09 June 2025
महिला पैक्स अध्यक्ष पर धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज 

महिला पैक्स अध्यक्ष पर धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज 

stmarysbarbigha.edu.in/
बरबीघा
शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पिंजड़ी पैक्स के अध्यक्ष निर्मला देवी, पति बृजेश सिंह के विरुद्ध बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस प्राथमिकी दर्ज किए जाने में धान खरीद मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रखंड सहकारिता  पदाधिकारी खुश्बू कुमारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड सहकारिता  पदाधिकारी से प्राप्त आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में कहा गया है कि जिला सहकारिता पदाधिकारी शेखपुरा के पत्रांक 707 के अनुसार जांच में गड़बड़ी पाई गई है। कहा गया है कि उपरोक्त विषय में प्रासंगिक पत्र के संबंध में कहना है कि जिला सहकारिता पदाधिकारी शेखपुरा के पत्रांक एवं अपर समाहर्ता द्वारा धान अधिप्राप्ति अंतर्गत पिंजिरी पैक्स के अध्यक्ष निर्मला देवी, पति बृजेश सिंह से संबंधित धान अधिप्राप्ति मामले की जांच के क्रम में दिए गए जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट पाया गया कि पिंजिरी पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान अधिप्राप्ति   20-21 में किसानों को रिसीविंग विहित प्रपत्र में ना देकर सादे पन्ने पर दी गई जो नियम के विरुद्ध है। इसी में कार्रवाई हेतु कहा गया।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From