• Monday, 09 June 2025
दरोगा भर्ती परीक्षा में OMR नहीं मिलने पर महिला परीक्षार्थी पर FIR

दरोगा भर्ती परीक्षा में OMR नहीं मिलने पर महिला परीक्षार्थी पर FIR

stmarysbarbigha.edu.in/

दरोगा भर्ती परीक्षा में OMR नहीं मिलने पर महिला परीक्षार्थी पर FIR

Sheikhpura

शेखपुरा में रामाधीन कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा स्थानीय टाउन थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में एक महिला परीक्षार्थी पर ओएमआर शीट गायब करने का आरोप लगाया गया है। ओएमआर सीट के कार्बन कॉपी नहीं मिलने पर परीक्षार्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परीक्षार्थी का नाम निशा लक्ष्मी बताया गया है। रोल नंबर और ओएमआर शीट का नंबर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।


बताया गया है कि 26 दिसंबर 2021 को दरोगा भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रामाधीन कॉलेज में किया गया था। इस परीक्षा केंद्र से दो ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी गायब हो गए थे। जिसमें एक लड़का और एक लड़की का नाम था। इसके लिए विभाग को लिखा गया था। छानबीन के बाद लड़के का ओएमआर कार्बन कॉपी मिल गया। लेकिन लड़की का ओएमआर शीट का कार्बन कॉपी नहीं मिला जिसके बाद विभाग से निर्देश मिलने के बाद शुक्रवार को स्थानीय टाउन थाना में प्राचार्य के द्वारा इस आशय की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बता दें कि 26 दिसंबर 2021 को दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा कहा जाता है । इसके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल को होना है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा इस परीक्षा का आयोजन होता है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From