• Monday, 09 June 2025
दहेज के लिए पिता ने रोक दी शादी तो लड़के ने मंदिर में कर ली शादी

दहेज के लिए पिता ने रोक दी शादी तो लड़के ने मंदिर में कर ली शादी

stmarysbarbigha.edu.in/

दहेज के लिए पिता ने रोक दी शादी तो लड़के ने मंदिर में कर ली शादी

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय में दहेज के लिए जब पिता ने शादी से इंकार कर दिया तो लड़के ने मंदिर में जाकर लड़की से शादी रचा ली। यह शादी सोमवार को शेखुपुर डीह गांव के हनुमान मंदिर में की गई। लड़का नवादा जिले के बाजितपुर गांव निवासी विपिन पासवान का पुत्र रोहित कुमार है। जबकि लड़की शेखपुरा जिले के महसार गांव निवासी रामजतन पासवान की पुत्री पूजा कुमारी है।

पूजा कुमारी शेखुपुर डीह में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही है। इस संबंध में युवक ने बताया कि दहेज को लेकर दोनों की शादी टूटने के कगार पर आ गई थी उसके पिता नहीं मान रहे थे। इसी बीच हम दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। फिर हम लोग शेखुपुर डीह के मंदिर में आकर आपसी सहमति से शादी रचा ली। दहेज को लेकर लड़के के इस कदम की सभी सराहना कर रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From