• Monday, 09 June 2025
Live : किसान की दुर्दशा: खेती छोड़ कर रहे मजदूरी : मजदूर दिवस Exclusive

Live : किसान की दुर्दशा: खेती छोड़ कर रहे मजदूरी : मजदूर दिवस Exclusive

stmarysbarbigha.edu.in/

Live : किसान की दुर्दशा: खेती छोड़ कर रहे मजदूरी : मजदूर दिवस Exclusive

बरबीघा, शेखपुरा

बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा के गंगटी गांव का यह मामला है। हालांकि यह केवल एक उदाहरण है और ऐसे मामले कई गांव में देखने को मिल रहा है। यहां अब किसान खेती छोड़ रहे हैं और मजदूरी अपना रहे हैं। किसान कहते हैं कि खेती में कोई फायदा नहीं है। खाने की व्यवस्था भी भरपेट नहीं हो पाता। इसलिए वह मजदूरी कर रहे हैं ताकि नगद आमदनी हो जाए तो ठीक से खाना पीना और बच्चों की पढ़ाई हो सके।

गंगटी के किसान गेंधारी महतो कहते हैं कि पहले किसानी से आमदनी हो जाती थी परंतु अब आमदनी नहीं होती । बच्चों को ठीक से पढ़ाई लिखाई भी नहीं हो पाता। बच्चे बड़े बड़े हो गए हैं तो बाहर जाकर दूसरे प्रदेश में कुछ काम धंधा करते हैं तो पेट चलता है। 2 साल से लॉकडाउन में सभी घर बैठ गए हैं। इसलिए अब मजदूरी करना ही सबसे फायदेमंद रह गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From