• Monday, 20 May 2024
एमू पक्षी का पालन करते हैं किसान, बिहार के बड़े पदाधिकारी ने किया दौरा

एमू पक्षी का पालन करते हैं किसान, बिहार के बड़े पदाधिकारी ने किया दौरा

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा में किसान ब्रह्मदेव प्रसाद के द्वारा एमू नामक पक्षी का पालन किया जाता है। यह व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी फायदेमंद होता है। साथ ही साथ यहां समेकित खेती इनके द्वारा की जाती है। इन्हें किसान सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

DSKSITI - Large

इसी खेती का जायजा लेने के लिए कृषि विभाग के सचिव पटना से पहुंचे और मौके पर एमू पालन का जायजा लिया। ब्रह्मदेव प्रसाद के द्वारा यहां समेकित खेती के तहत तालाब में मछली पालन, मधुमक्खी पालन, पशु पालन इत्यादि किया जाता है। सौर ऊर्जा से संचालित की पटवन की भी व्यवस्था है। ड्रिप पटवन की व्यवस्था भी इनके द्वारा किया गया है। पदाधिकारियों के द्वारा सभी का जायजा लिया गया। इस दौरान शेखपुरा जिला के भी कई पदाधिकारी, कृषि विभाग के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like