• Monday, 23 June 2025
बगैर नजराना दिए किसानों को नहीं मिल रहा सुखाड़ राहत..

बगैर नजराना दिए किसानों को नहीं मिल रहा सुखाड़ राहत..

stmarysbarbigha.edu.in/

 

शेखपुरा।

रालोसपा अरुण गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार ने सुखाड़ राहत वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के मालदह और सर्वा पंचायत का उदहारण देते हुए कहा कि बिना किसी नजराना के कृषि विभाग के कर्मी सुखाड़ राहत आवेदन की स्वीकृति नहीं दे रहे है।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी के खिलाफ शिकायत की जाँच में प्रशासन के अधिकारी भी नजराना की मांग करते है। शिव कुमार शुक्रवार को यहाँ प्रेस के साथ वार्ता का आयोजन कर किसानो के मुद्दे पर आन्दोलन चलने की चेतावनी दी है। प्रेस वार्ता मे उनके साथ अध्यक्ष रामाशीष सिंह, चंद्रदेव प्रसाद सिंह, नलिनी रंजन, सीताराम आदि मौजूद थे।


शौचालय में भी घोटाला

शिव कुमार ने बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में शौचालय राशि में भी बड़े गोलमाल का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि बरबीघा बीडीओ सभी पंचायत में निजी आदमी रख दुसरे के नाम पर शौचालय राशि निकलकर राजस्व का चुना लगाया है। इस मामले के उजागर होने पर वे छुट्टी लेकर गायब हो गए हैं।

डीएम से जांच की अपील

DSKSITI - Large

उन्होंने जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह को इन सभी गड़बड़ी की जाँच निगरानी से करवाने की मांग की है। उन्होंने जिले में बढ़ गयी सडक दुर्घटना पर भी दुःख जताया और इस मामले में सीधे सम्बन्धित थानाध्यक्ष को जिम्मेवार बताते हुए उनपर कार्रवाई की मांग की।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like