• Monday, 01 September 2025
पारिवारिक कलह ने ली दो युवकों ने जीवन समाप्त किया

पारिवारिक कलह ने ली दो युवकों ने जीवन समाप्त किया

stmarysbarbigha.edu.in/

पारिवारिक कलह ने ली दो युवकों ने जीवन समाप्त किया

 

शेखपुरा/बरबीघा। 

 

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से रविवार को दो दर्दनाक घटनाएं सामने आईं, जहाँ पारिवारिक विवाद के कारण दो युवकों ने जीवन समाप्त कर लिया। इन घटनाओं से संबंधित परिवारों में कोहराम मच गया और गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

पहली घटना बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर गांव की है, जहां 35 वर्षीय पिंटू शर्मा का शव उनके घर में मिला। परिजनों के अनुसार, पिंटू शराब का सेवन करते थे और इसी बात को लेकर पत्नी द्वारा मना किया जाता था। शनिवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद यह दुखद घटना हुई। पिंटू अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

दूसरी घटना अरियरी थाना क्षेत्र के मनकौल गांव की है, जहां 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुबोध महतो ने भी घरेलू विवाद के बाद जीवन समाप्त कर लिया। वह मूल रूप से एकसारी गांव के निवासी थे और मनकौल में अपने ननिहाल में रह रहे थे। शनिवार रात पत्नी से कहासुनी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए शेखपुरा और फिर पावापुरी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वे दो पुत्र और एक पुत्री के पिता थे और राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

DSKSITI - Large

 

दोनों घटनाओं की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग इन घटनाओं को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं और पारिवारिक संवाद व समझदारी की अहमियत पर जोर दे रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like