• Monday, 09 June 2025
स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल

स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल

stmarysbarbigha.edu.in/

स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल

 

पटना डेस्क

 

स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन की खबर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। शारदा सिन्हा के निधन को लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लोग श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

 

 हालांकि शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि अभी तक किसी भी माध्यम से नहीं हुई है।

 

 सोमवार की देर शाम उनके पुत्र के द्वारा वीडियो संदेश जारी करके शारदा सिन्हा के दिल्ली एम्स में गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर जाने का संदेश जारी किया गया था।

 

DSKSITI - Large

 

 उस संदेश के बाद लोगों को शारदा सिन्हा के गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी मिली। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान के द्वारा शारदा सिन्हा के जीवन के लिए दुआ करने की अपील की गई । वहीं रात होते-होते सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई और शारदा सिन्हा के निधन को लेकर लोगों के द्वारा पोस्ट लगाए जाने लगा ।

 

बड़ी संख्या में देखा देखी लोगों ने शारदा सिन्हा के निधन के पोस्ट को वायरल कर दिया । उधर , शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि अभी तक किसी माध्यम से नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एम्स में टेलीफोन करके शारदा सिन्हा के हालत के बारे में जानकारी ली गई है। किसी भी सोर्स से शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि का संदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। लोगों से शारदा सिन्हा के जीवन के लिए दुआ करने की अपील भी सामाजिक लोग कर रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From