• Monday, 09 February 2026
फर्जी रेल टिकट बनाने वाला रेल पुलिस के शिकंजे में

फर्जी रेल टिकट बनाने वाला रेल पुलिस के शिकंजे में

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में फर्जी रेल टिकट बना कर उंचे कीमत पर बेचने के कारोबार करने के मामले में दूसरी बार क्यूल की रेल पुलिस ने कार्रवाई की और एक  युवक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी यहां से एक युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह गिरफ्तारी शहर के महावीर चौक स्थित साइबर कैफे के संचालक चंदन कुमार की की गई है। युवक रामपुर सिंडाय गांव का निवासी बताया गया है।
इस संबंध में स्थानीय मिशन ओपी पुलिस ने बताया कि रेल पुलिस क्यूल के द्वारा संपर्क कर बताया गया कि फर्जी रूप से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बनाकर बेचने का धंधा करने का कारोबार यहां युवक के द्वारा किया जाता है। इसकी सूचना जब रेल पुलिस को मिली तो स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक के साइबर कैफे से लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर, कंप्यूटर इत्यादि को पुलिस ने जप्त कर लिया है। बता दें कि बगैर एजेंसी के निबंधन के रेल टिकट बनाकर बेचना अवैध माना जाता है। इससे रेलवे को राजस्व की भारी क्षति होती है।

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर महा अभियान

शेखपुरा।
DSKSITI - Large

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को स्वास्थ विभाग द्वारा यहां कोरोना से बचाव के टीकाकरण का महाभियान चलाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ विभाग द्वारा सरकार से प्राप्त निर्देशों के बाद महाभियान को लेकर माइक्रोप्लान बनाने का काम शुरू कर दिया गया है । बताया गया कि 17 सितंबर को पूरे जिले में टीकाकरण का महाभियान युद्ध स्तर पर किया जाएगा।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From