• Monday, 09 February 2026
हाथ में डंडा लेकर निकले नगर के कार्यपालक पदाधिकारी, दुकान सील, जुर्माना

हाथ में डंडा लेकर निकले नगर के कार्यपालक पदाधिकारी, दुकान सील, जुर्माना

Vikas

हाथ में डंडा लेकर निकले नगर के कार्यपालक पदाधिकारी, दुकान सील, जुर्माना

बरबीघा

बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दूसरे दिन भी सक्रियता दिखाते हुए नगर में नियम के विरुद्ध में दुकान खोलने वालों पर सख्ती किया और दुकान को सील कर दिया। कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई। कई पर जुर्माना भी लगाया गया ।

बुधवार को बरबीघा बाजार में निकले कार्यपालक पदाधिकारी और नगर परिषद के कर्मियों के द्वारा नगर में घूमकर दुकानों को बंद भी कराया गया साथ ही साथ गैर कानूनी तरीके से नियम का विरोध करते हुए दुकान खोलने वालों पर सख्ती की गई और दुकान को सील कर दिया गया ।

जुर्माना भी लगाया गया। जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर में गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने वालों पर सख्ती की जा रही हैं। बार-बार ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाते हुए दुकान को सील किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From