• Wednesday, 27 May 2026
इंटर मैट्रिक परीक्षा को लेकर क्या क्या है प्रसाशनिक तैयारी, जानिए

इंटर मैट्रिक परीक्षा को लेकर क्या क्या है प्रसाशनिक तैयारी, जानिए

Vikas

शेखपुरा।

योगेन्द्र सिंह जिलाधिकारी,की अध्यक्षता में आज श्रीकृष्ण सभागार में परीक्षा सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिये। उपर्युक्त निम्नलिखित बातों पर ध्यानाकृष्ट करते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि एक बैंच पर दो छात्र को बैठाने का निर्देश दिया गया है तथा आगे-पीछे की दूरी बनाये रखना जरूरी है।

सभी सेंटर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य है। विद्यालय में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत करायें जिसमें छात्र को बैठने के लिए बैन्च नहीं है, तो बैन्च की व्यवस्था करना,।

बिजली, पानी, एवं सभी सेंटर पर जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

केंद्र पर किसी प्रकार का ज्यादा शोल-गुल न हो जिससे छात्र को परीक्षा देने में कोई कठिनाई उत्पन्न न हो सकें। एवं डिवाइन लाईट के स्कूल के सभी बच्चों को 02.02.2019 तक बंद करने का आदेश दिया गया है तथा परीक्षा केंद्र में परीक्षा खत्म होने के बावजूद कॉपी को शील करना अनिवार्य है एवं जो पदाधिकारी/कर्मचारी शील किये है उनका पूरा नाम, पत्ता, मो० नं० के साथ होना चाहिए।

आज के कार्यक्रम में दयाशंकर पुलिस अधीक्षक, सत्य प्रकाश शर्मा, अपर समाहर्त्ता, शशिकांत आर्य, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जवाहर लाल सिन्हा अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मौजूद थें।

DSKSITI - Large

सभी प्रखंड के थाना प्रभारी, प्रखंड के विडियों /अंचलाधिकारी एवं नगर परिषद् के कार्यपालक अभियंता आदि पदाधिकारी उपस्थित थें।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From