• Thursday, 12 February 2026
एडमिट कार्ड लेकर गई परीक्षा देने तो पता चला प्रश्न पत्र ही नहीं आया

एडमिट कार्ड लेकर गई परीक्षा देने तो पता चला प्रश्न पत्र ही नहीं आया

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के बभनबीघा निवासी छात्रा दीपमाला जब सीएनबी कॉलेज हथियावां में परीक्षा देने गयी तो एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षा हॉल में प्रवेश किया तो उसे जानकारी मिली कि उसके विषय का एक भी प्रश्न पत्र आया ही नहीं है और वह बिना परीक्षा दिए ही लौट गई।

इसकी जानकारी देते हुए दीप माला कुमारी ने बताया कि वह बरबीघा श्री कृष्ण राम रुचि कॉलेज की छात्रा है और पिछले वर्ष स्नातक पार्ट टू की परीक्षा नहीं दे सकी थी।

इसी वजह से वह इस साल पार्ट टू की परीक्षा देने के लिए आवेदन फॉर्म भरा था। उसे एडमिट कार्ड भी दिया गया परंतु जब वह परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो बताया गया कि पाली विषय का एक भी प्रश्न पत्र नहीं आया जिसकी वजह से वह परीक्षा से वंचित रह गई।

छात्रा बताया कि परीक्षा से वंचित होने की वजह से उसका एक और साल बेकार चला जाएगा।

उधर इस संबंध में संपर्क किए जाने पर श्री कृष्ण कॉलेज के प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि छात्रा एक्स कैंडिडेट है और ऐसे में फॉर्म भरते वक्त किसी तरह की तकनीकी कमी की वजह से यह परेशानी हुई है। कॉलेज प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए पता करने का काम कर रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From