• Wednesday, 11 February 2026
बिहार सरकार रोजगार के लिए दे रही है वाहन, जानिए

बिहार सरकार रोजगार के लिए दे रही है वाहन, जानिए

Vikas

बरबीघा

अनुसूचित जाति और अति पिछड़ा को अनुदानित वाहन उपलब्ध कराने के लिए बरबीघा प्रखंड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को बरबीघा प्रखंड परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कमला कुमारी ने की।

इसकी जानकारी देते हुए कमला कुमारी ने बताया कि बैठक में सभी पंचायतों से अनुसूचित जाति वर्ग के पांच व्यक्ति तथा पिछड़ा वर्ग के चार व्यक्ति का आवेदन लेना है जिनको मुख्यमंत्री योजना का लाभ दिया जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योजना के तहत एक लाख तक अनुदान सरकार के द्वारा दिया जाता है।

जो भी व्यक्ति वाहन खरीदना चाहते हैं उनको वाहन के कीमत का आधा अथवा अधिकतम एक लाख का अनुदान दिया जाएगा। बैंक ऋण के द्वारा वाहन खरीदने वालों को भी अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत ही जरूरी है।

जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वह भी आवेदन कर सकते हैं। प्रखंड कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की जिला परिवहन कार्यालय को तत्काल की जाएगी और जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस बैठक में जीपीएस प्रवेश कुमार सिंह, जेएसएस जैनेंद्र कुमार सहित मुखिया शम्भू सिंह एवं अन्य शामिल हुए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

e 4

Comment / Reply From