• Monday, 09 February 2026
अभी अभी। करंट लगने से किसान की मौके पर ही हो गई मौत

अभी अभी। करंट लगने से किसान की मौके पर ही हो गई मौत

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के धरसैनी गांव में किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान रघु महतो के रूप में की गई। ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी में बताया गया कि गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर के करीब से किसान जा रहे थे तभी बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


बाद में गांव वालों के द्वारा सूचना दिए जाने पर बिजली काटी गई । 440 वोल्ट के करंट लगने से जहां किसान की मौके पर मौत हो गई वहीं गांव के लोग काफी मर्माहत दिखे।

घरवालों को सूचना दिए जाने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From