• Monday, 09 June 2025
पति ने रखने से किया इंकार तो महिला ने कर ली आत्महत्या

पति ने रखने से किया इंकार तो महिला ने कर ली आत्महत्या

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

रविवार के दिन शहर के मड़पसौना मुहल्ले में एक ब्याहता युवती रश्मि भारती ने गले मे फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतका इसी मुहल्ले के कंचन प्रसाद की पुत्री थी। 25 वर्षीय रश्मि भारती की शादी जय प्रकाश मण्डल नामक युवक के साथ हुई थी।

शादी के बाद दहेज की खातिर पति सहित ससुराल वाले विवाहिता को घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मैके में रह रही थी।

लेकिन ससुराल से निकाल दिए जाने के कारण ब्याहता अबशाद में रह रही थी। फांसी लगाए जाने के बाद मूर्छित अवस्था मे ब्याहता को सदर अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना ने मृतका की लाश जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी। इस सम्बंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे मृतका के ससुराल वालों के ऊपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like