• Monday, 01 September 2025
एक लड़की से सामुहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला आया सामने

एक लड़की से सामुहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला आया सामने

stmarysbarbigha.edu.in/

चेवाड़ा

जिले के चेवाड़ा थाना अंतर्गत एक गांव से एक लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म किए जाने के इस मामले में महिला थाना में लड़की के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें अज्ञात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का काम बुधवार को किया गया।

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चेवाड़ा थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म की बात सामने आई है। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के काम में जुट गई है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

DSKSITI - Large

जिले के चेवाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंतावनचक गांव से बीती देर शाम एक पन्द्रह वर्षीय नाबालिग बालिका को अगवा कर उसके साथ लहना गांव के बघार में गैंग रेप करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को महिला थाना शेखपुरा में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूत्रों ने बताया कि बीती शाम किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालिका का रिश्तेदार उसे घर से बाहर बुलाया।

जब बालिका घर से बाहर निकली तब उसे बाईक पर बैठाकर बालिका को अपने साथ अगवा कर लिया। बाद में बालिका को लेकर करंडे थाना क्षेत्र के लहना गांव के बघार में ले जाकर बदमाशों ने बारी बारी से बालिका के साथ दुष्कर्म किया।इस बीच बेटी को घर में न पा कर घर वाले चेवाडा
थाना पहुंचे। रातों रात पुलिस बालिका को खोजने निकल है। इसी क्रम में रात्रि के लगभग 11बजे उसे करंडे मोड से बरामद किया गया। तब बालिका टूट गई और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताई। पुलिस ने बताया कि बालिका को जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था। उस नंबर को खंगालने में पुलिस लगी है। पुलिस ने दावा की है कि घटना में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From