• Tuesday, 10 February 2026
Bad News: दुराचार के बाद बनाया वीडियो और कर दिया वायरल

Bad News: दुराचार के बाद बनाया वीडियो और कर दिया वायरल

Vikas

Bad News: दुराचार के बाद बनाया वीडियो और कर दिया वायरल

शेखपुरा

जिले के अरियरी प्रखंड के एक गांव में एक नाबालिक के साथ दुराचार और यौन शोषण के बाद वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी में बताया गया कि गांव के ही युवाओं के द्वारा पहले नाबालिग किशोरी से दुराचार किया गया। फिर उसका वीडियो बना लिया गया।

DSKSITI - Large

वीडियो का भय दिखाकर बाद में भी यौन शोषण का प्रयास किया गया । इंकार करने पर दुराचारियों के द्वारा युवती के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल किए जाने के बाद इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। नाबालिक युवती के साथ गांव के ही 3 युवकों के द्वारा दुराचार के बाद वीडियो बनाया गया और फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बताया जाता है कि बदमाशों के द्वारा युवती के मां के साथ भी यौन शोषण का प्रयास किया गया था। ब्लैकमेल में सफल नहीं होने पर दुराचारियों के द्वारा वीडियो को वायरल किया गया।

हालांकि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अभी तक किसी भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गांव के ही विनोद कुमार इसमें मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस के द्वारा किसी की गिरफ्तारी को लेकर अभी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like