• Monday, 09 June 2025
जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

जयंती पर याद किए गए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में जयंती के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लोगों ने याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण की। माल्यार्पण करने के लिए लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया और दूर दूर रहकर लोग जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर जुटे और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

DSKSITI - Large

इस अवसर पर कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं कृषि जिला पदाधिकारी लाल बचन राम, अंचलाधिकारी रविशंकर पांडे सहित अन्य लोग जुटे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब को नमन किया।

इस मौके पर लोगों ने कहा कि बाबा साहेब ने देश में सर्वश्रेष्ठ संविधान निर्माण में बड़ा योगदान किया और आज उन्हीं के संविधान की वजह से दुनियाभर में लोग भारत के लोकतंत्र को सबसे बेहतर मान रहे हैं। वहीं बरबीघा में भी बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर रजक सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like