• Saturday, 19 April 2025
इस खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए घर-घर अभियान

इस खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए घर-घर अभियान

stmarysbarbigha.edu.in/

इस खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए घर-घर अभियान

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में घर-घर जाकर दवा खिलाकर खतरनाक बीमारी से लड़ने की तैयारी कर ली गई है। इसी तैयारी को लेकर मीडिया वर्कशॉप का आयोजन सिविल सर्जन के द्वारा सदर अस्पताल सिविल सर्जन कार्यालय सभाकक्ष में किया गया। इस मीडिया वर्कशॉप में खतरनाक बीमारी फाइलेरिया से लड़ने की तैयारी को लेकर सारी जानकारी विस्तार पूर्वक मीडिया कर्मियों को दी गई।

वर्कशॉप में फाइलेरिया के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर प्रयागराज ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इसमें विशेष रूप से लगाया गया है। 2 साल से ऊपर के आयु के लोगों को घर-घर जाकर फाइलेरिया के वायरस को मारने के लिए दवा खिलाई जाएगी । फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर यह विशेष अभियान बिहार के 3 जिलों में चलाया जा रहा है। इसमें शेखपुरा जिला शामिल है। इसे मॉडल जिला के रूप में अभियान शुरू किया गया है। इस कार्यशाला में संचारी रोग पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, यूनिसेफ से जुड़ी प्रतिभा झा उपस्थित रहे। बताया कि घर घर जाकर दवाई खिलाने की तैयारी कर ली गई है। टीम का गठन हो गया है। मंगलवार से इस अभियान को शुरू किया गया है। 5000 से अधिक लोग फाइलेरिया से ग्रसित गया जिले में पाए गए हैं। शेखपुरा जिला में खतरनाक स्थिति है। 2 महीने में जांच के दौरान 30 से अधिक मरीजों में यह परेशानी पाई गई है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like