• Monday, 09 June 2025
डीएम इनायत खान ने महिलाओं के द्वारा बनाये जा रहे मास्क केंद का निरीक्षण किया

डीएम इनायत खान ने महिलाओं के द्वारा बनाये जा रहे मास्क केंद का निरीक्षण किया

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा ने आज बरबीघा स्थित खुशी जीविका महिला नैपकिंन उत्पादक समूह केंद्र का निरीक्षण किए। यहाँ पर विगत 10 दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए उच्च कोटि का मास्क का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी मास्क निर्माण की विधि के बारे में डी॰पी॰एम॰ जीविका अनिषा से विस्तृत जानकारी प्राप्त किए। डी॰पी॰एम॰ जीविका ने बताया कि अबतक करीब 45 हजार मास्क का निर्माण किया गया है जिसमें से 42 हजार से अधिक मास्क का विक्रय किया गया है।

जीविका दीदीयों से भी कार्य के बारे में फिडबैक प्राप्त किये। सभी कर्मी मास्क गलब्स, टोपी आदि पहनकर अपने कार्य में संलग्न थीं। कार्य पद्धति देखकर जिलाधिकारी काफी संतुष्ट नजर आई और कार्य को काफी सराहना किए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों, श्रमिकों और विभिन्न विभागों के द्वारा काफी संख्या में मास्क की माँग की जा रही। लगातार गुणवत्ता के साथ मास्क निर्माण करने का निदेष डी॰पी॰एम॰ को दिए। सभी मास्क को आधुनिक तकनीकी से स्टेªलाइज करने के उपरांत ही विक्रय की जाती है।

DSKSITI - Large

उच्च कोटि के मास्क होने के कारण काफी संख्या में इसकी माँग पटना में की जा रही है। निर्मित मास्क का आॅर्डर देने के लिए मोबाईल संख्या 7992369919 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। जिलाधिकारी, शेखपुरा एवं बरबीघा पथ में रास्ते में गाड़ी को रोक-रोक कर स्थानीय निवासियों को इसके संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील किए। नेमदारगंज के पास काफी संख्या में सड़क पर स्थानीय लोग मटरगस्ती कर रहें थें जिसको पुलिस बलों ने पाठ पड़ाया।

निरीक्षण के समय सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त, ऋत्वीक कुमार कार्यपालक पदाधिकारी बरबीघा के साथ-साथ कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like