• Tuesday, 24 June 2025
बिजली मिस्त्री ने किया था हड़ताल अब नौकरी पे खतरा..डीएम से गुहार

बिजली मिस्त्री ने किया था हड़ताल अब नौकरी पे खतरा..डीएम से गुहार

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

काम के लिए योगदान नहीं लेने को लेकर बिजली मानव बल ने जिलाधिकारी से गुहार लगाया है। पिछले लम्बे समय से हड़ताल के कारण मानव बल काम से दूर थे। उन्होंने इस सम्बन्ध में बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता पर मनमानी का आरोप लगाया है। उनके द्वारा इन मानव बल के स्थान पर नया बल बहाल कर लेने की बात कह कर इन लोगो को टाल दिया है।

मानव बल ने बताया कि वे लोग बिजली सेवा सुचारू रखने के लिए रीढ़ साबित हो रहे हैं। मानव बल ने जिलाधिकारी से गुहार लगाया कि अक्तूबर माह की चार तारीख से ये लोग अपने संघ के आह्वान पर हड़ताल पर चले गए थे। इस दौरान मानव बल का संगठन उच्च न्यायालय और श्रमिक न्यायालय का शरण भी लिया। बाद में संघ ने 28 नवम्बर को हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। 30 तारीख को सभी कार्य योगदान के लिए स्थानीय बिजली कार्यालय पहुंचे। वहां से इन सभी मानव बल को योगदान से न केवल मना किया ब्लकि उन्हें काम से हटा देने की भी बात बताई। इस सम्बन्ध में मानव बल ने उनके द्वारा नियुक्त निजी कंपनी के मनमानी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की गुहार लगायी है।

इस सम्बन्ध में बिजली कंपनी के सूत्रों ने बताया कि बिजली आपूर्ति का कार्य इमरजेंसी सेवा है। उन्होंने बताया कि मानव बल बिजली कंपनी को निजी कंपनी ठेका पर बहाल कर भेजती है। इस मानव बल के लम्बे समय तक कार्य से अनुपस्थित रहने पर दूसरे मानव बल को आवश्यक काम के लिए रख लिया जाता  है। इस सम्बन्ध में मानव बल को रखने या हटाने में बिजली कंपनी की कोई भूमिका नही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like