• Monday, 09 February 2026
डीएम के खिलाफ एकजुट डॉक्टर। ओपीडी का बहिष्कार। मरीज परेशान।

डीएम के खिलाफ एकजुट डॉक्टर। ओपीडी का बहिष्कार। मरीज परेशान।

Vikas

शेखपुरा

भोजपुर डीएम संजीव कुमार के द्वारा सिविल सर्जन एवं चिकित्सा पदाधिकारी के साथ अमर्यादित व्यवहार करने एवं सुरक्षा गार्ड के द्वारा चिकित्सक के साथ मारपीट करने को लेकर बिहार चिकित्सा सेवा संघ तथा आईएमए के द्वारा ओपीडी का बहिष्कार किया गया।

पूरे बिहार में ओपीडी के बिहार बहिष्कार कार्यक्रम शेखपुरा में जबरदस्त समर्थन मिला और सभी अस्पतालों के ओपीडी से चिकित्सक गायब हो गए। चिकित्सकों के नहीं रहने से मरीजों को काफी परेशानी हुई वहीं चिकित्सक इसको लेकर पुरजोर विरोध दर्ज करा रहे थे। इसको लेकर बिहार चिकित्सा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि 2018 में डॉक्टरों के लिए सुरक्षा कानून बनाया गया है जिसके तहत डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार करने पर कार्रवाई का प्रावधान है।

डीएम भोजपुर के द्वारा अमर्यादित व्यवहार इसी दायरे में आता है और पर सख्त कार्रवाई किया जाना चाहिए। साथ ही साथ सुरक्षा गार्ड के द्वारा मारपीट किए जाने पर उसे सस्पेंड किया जाना चाहिए। इसको लेकर सभी राजभर के चिकित्सक एकजुट हो गए हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From