• Monday, 09 February 2026
सिल्वर जुबली: 31 जुलाई को है शेखपुरा जिला का स्थापना दिवस! क्या क्या होगा जान लीजिए…पूरी बात

सिल्वर जुबली: 31 जुलाई को है शेखपुरा जिला का स्थापना दिवस! क्या क्या होगा जान लीजिए…पूरी बात

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा जिला स्थापना दिवस 31 जुलाई को मनाया जाएगा। शेखपुरा जिला का यह 25 वां स्थापना दिवस सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जाना है। इसको लेकर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह के कड़े निर्देश पर भव्य तैयारी की जा रही है।

प्रभारी मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

सिल्वर जुबली स्थापना दिवस पर शेखपुरा जिला प्रभारी एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि होंगे जबकि अतिथि के रुप में नवादा लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह, जमुई लोकसभा सांसद चिराग पासवान, शेखपुरा विधानसभा से विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधानसभा से विधायक सुदर्शन कुमार, विधान पार्षद संजय सिंह, संजीव कुमार, डॉ एन के यादव, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला कुमारी, शेखपुरा नगर परिषद अध्यक्ष कुमकुम भारती, बरबीघा नगर परिषद अध्यक्ष रोशन कुमार।

अति विशिष्ट अतिथि के रुप में आईएएस एवं प्रभारी सचिव एन विजयालक्ष्मी तथा मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त आईएएस पंकज पाल होंगे।

30 जुलाई का होगा प्रतियोगिता

स्थापना दिवस के अवसर पर 30 जुलाई को स्थापना दिवस पर दौड़ सहित कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सुबह 6:30 बजे दौड़ एवं कबड्डी का आयोजन होगा। साथ ही ट्राई साइकिल, म्यूजिकल रेस, निबंध प्रतियोगिता, चित्र प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।

निकलेगी प्रभात फेरी

DSKSITI - Large

स्थापना दिवस सिल्वर जुबली के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा सरकारी भवनों एवं निजी भवनों को नीली रोशनी से जगमग किया जाएगा। 6:30 बजे बच्चे प्रभात फेरी निकलेंगे जबकि वृक्षारोपण भी किया जाएगा। 11:00 से मुख्य समारोह का आयोजन होगा जिसमें दीप प्रज्वलन किया जाएगा साथ ही साथ पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From