• Sunday, 19 May 2024
डीएम इनायत बोली: गुरू ब्रह्मा, गुरू विष्णु, गुरू देवों महेश्वर। गुरू साक्षात् परम ब्रह्मा, तस्मैय श्री गुरूबे नमः..

डीएम इनायत बोली: गुरू ब्रह्मा, गुरू विष्णु, गुरू देवों महेश्वर। गुरू साक्षात् परम ब्रह्मा, तस्मैय श्री गुरूबे नमः..

DSKSITI - Small

शेखपुरा

इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा ने आज अरियरी प्रखंड के अंतर्गत हुसैनाबाद मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए। स्कूल के प्रधानाध्यापक बूके और शाल देकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया। विद्यार्थियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर जिलाधिकारी को सम्मानित कियें।


उन्होंने भूतपूर्व राष्ट्रपति डाॅ॰ सर्वपल्ली राधा कृष्ण के तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण कियें। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा दें। शिक्षक सदा मार्गदर्शन की भूमिका निभाएॅं। विद्यार्थियों को उनके रूचि के अनुसार शिक्षा देना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गुरू ब्रम्भा, गुरू विष्णु, गुरू देवों महेश्वर,
गुरू साक्षात् परम ब्रहभा, तस्मैय श्री गुरूबे नम।
उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षकों का स्थान सर्व प्रमुख है। कार्यक्रम के बाद सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षक दिवस प्रत्येक वर्ष 05 सितम्बर को डाॅ॰ सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। वे भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न, महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक थें।

आज शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकाओं को शाल आदि देकर सम्मानित कियें। शिक्षकों का मुख्य कार्य बच्चों में ज्ञान का प्रकाश फैलाना है। इस अवसर पर उन्होंने आज राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका के प्रति आभार व्यक्त कियें। विद्यार्थियों को गुणात्मक एवं आधुनिक शिक्षा देने के लिए विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि निरंतर ज्ञान प्राप्त करने के लिए इच्छुक रहिए और शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहें। शिक्षक भी अपने कर्तव्य के अनुसार गुणात्मक शिक्षा देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अशोक का वृक्ष लगाकर जल, जीवन हरियाली के बारे में संदेश दिए।

DSKSITI - Large


इस अवसर पर नंद किशोर राम जिला शिक्षा पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, सतीश कुमार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरियरी, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थें

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like