 
                        
        प्रदेश के नेताओं से मिला जिला भाजपा शिष्टमंडल
 
            
                शेखपुरा
शेखपुरा जिला भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल प्रदेश स्तरीय विभिन्न नेताओं से मुलाकात कर पार्टी और संगठन के बारे में जानकारी दी। इस शिष्टमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार कर रहे थे। इसकी जानकारी देते हुए जिला महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि पार्टी का एक शिष्टमंडल प्रदेश के नेताओं से मुलाकात किया और संगठन तथा जिले में पार्टी की स्थिति के साथ-साथ बिहार के राजनीतिक बिंदुओं पर भी चर्चा की।

यह शिष्टमंडल प्रदेश के संगठन सह मंत्री शिवनारायण प्रसाद, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, प्रदेश महामंत्री सह पूर्व सांसद जनक राम, प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय प्रभारी सुशील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, किसान प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल से मुलाकात की और राजनीतिक विचार विमर्श किया। भारतीय जनता पार्टी जिला शिष्टमंडल में जिला अध्यक्ष के साथ साथ किसान मोर्चा प्रदेश समिति सदस्य वरुण सिंह, महामंत्री संजय कुमार, अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, युवा महामंत्री रामजाने कुमार, कारू कुमार, सुबोध सिंह सहित अन्य शामिल रहे थे।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
                                
                                
                                                                            
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            