 
                        
        धर्म! पांच दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव का शुभारंभ। 23 नवंबर तक चलेगा महोत्सव
 
            
                बरबीघा।
पांच दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हो गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर उप विकास आयुक्त निरंजन झा, बिहार शरीफ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ श्याम नारायण, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी, डॉ मुनेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ प्रेमलता सिंह सहित अन्य लोगों ने किया। मंच संचालन प्रख्यात चिकित्सक डॉ के पुरुषोत्तम ने किया।
इस अवसर पर बोलते हुए डीडीसी निरंजन झा ने कहा कि शेखपुरा जिले के पहचान विष्णु धाम बन चुकी है अब यहां पर एक भव्य मंदिर निर्माण को लेकर सभी लोगों को आगे आना होगा।
मंदिर की ख्याति दूर दूर तक
बिष्णु धाम मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक है और यहां ऐतिहासिक और पर्यटक स्थल के रूप में विकास हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी काम किए जा रहे हैं। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि आम लोगों की भागीदारी से ही यहां भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जितने अधिक लोगों की भागीदारी होगी। लोगों की आस्था बढ़ेगी और यहां एक भव्य मंदिर बनेगा। उनका सपना यहां तिरुपति के समान एक भव्य मंदिर बनाने का है और बड़ी खुशी की बात है कि उत्तर भारत का तिरुपति विष्णु धाम सामस को कहा जाने लगा है। लोगों की सहभागिता से ही इस कार्य को सफल बनाया जा रहा है।
बंदना ने गए गीत
समारोह में बरबीघा की प्रसिद्ध गायिका बंदना ने गीत प्रस्तुत किये। बंदना के गीतों पे लोग झूमते रहे।
गण्यमान्य लोग थे मौजूद
 
                                
                                
                                                इस अवसर पर इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष डॉ अर्जुन प्रसाद, जिला परिषद उपाध्यक्ष रणजीत कुमार उर्फ बुधन भाई, पूर्व अनुमंडल अधिकारी सुबोध कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, मंदिर समिति के सचिव अरविंद को मानव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा किरण देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!




 
                                                                                                                                            