• Monday, 20 May 2024
जानिए क्यों होता है धनतेरस? इस दिन क्या खरीदें, क्या न खरीदें..

जानिए क्यों होता है धनतेरस? इस दिन क्या खरीदें, क्या न खरीदें..

DSKSITI - Small

न्यूज़ डेस्क

शुक्रवार को धनतेरस को लेकर बाजारों में काफी रौनक देखी जा रही है। धनतेरस त्यौहार को लेकर इलेक्ट्रॉनिक और बर्तन तथा जेवर की दुकानों को विशेष रूप से सजाया गया है और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उपहार योजना की शुरुआत भी किये गए है।


गांव से लेकर नगर क्षेत्र के दुकानों को खास रूप से सजावट देखी जा रही है। खरीदारी करने के लिए नगर से लेकर गांव तक के लोग जुट हैं । वैसे में यह जानना जरूरी है कि धनतेरस का यह पर्व क्यों मनाया जाता है। और इसकी उपयोगिता क्या है।

धनतेरस पूजा का क्या है महत्व जानिए


धनतेरस पूजा का क्या महत्व है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को होता है। आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि का जन्म इसी दिन हुआ था। मान्यता है कि समुद्र मंथन के क्रम धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन इनकी पूजा के साथ मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है।

क्यों खरीदें जाते है बर्तन

धनतेरस में बर्तन खरीदने का काफी महत्व है। खास कर पीतल और चाँदी के बर्तन खरीदना चाहिए। पीतल महर्षि धन्वंतरी का अहम धातु माना गया है। इससे घर में आरोग्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होती है।

मृत्यु के देवता की पूजा

धनतेरस यानी धनत्रयोदशी आज पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन इनकी पूजा के साथ मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है। इसके साथ ही इस दिन कुछ खास चीजें खरीदना भी शुभ माना गया है।

धनतेरस पर न खरीदें यह चीजें

DSKSITI - Large

धनतरेस पर लोहा, ​कांच और एल्युमिनियम के बर्तन न खरीदें। इस दिन बर्तन खरीद कर लाएं तो उसमें अन्न आदि पहले ही रख लें। खाली बर्तन घर में नहीं लाना चाहिए। इसके अलावा आपको धनतेरस के दिन काले रंग से बचना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।

 

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like