 
                        
        नम आंखों से विदाई गीत गा कर बरबीघा में बड़की देवी जी की विदाई देने उमड़े श्रद्धालु
 
            
                बरबीघा
बरबीघा के गौशाला स्थित गांधी सरोवर तालाब में रविवार की शाम बरबीघा की बड़की देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में माता को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। गांव गांव से आई महिलाओं ने गीत गाकर माता को विदाई दी। इस अवसर पर परंपरागत विदाई गीत महिलाओं ने गाया। आरती और मंत्र  के बीच माता की विदाई के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।

गांधी सरोवर में रविवार की शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु जूटे। महिलाओं की संख्या उस में सर्वाधिक रही।  देवी दुर्गा जी की विदाई और विसर्जन के बाद ही अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। रविवार की रात्रि ज्यादातर प्रतिमाओं के विसर्जन का काम कर दिया गया है। कुछ प्रतिमाओं के विसर्जन अभी बाकी है। देवी दुर्गा बड़की माता की विदाई समारोह विधिवत हवन पूजन और आरती के साथ किया गया।

उधर,  नगर परिषद के द्वारा तालाब में अत्यधिक पानी होने की वजह से बांस लगाकर घेराबंदी भी कर दिया गया और माइक से खतरे की चेतावनी भी जारी की जाती रही। सावधानी को लेकर यह चेतावनी लगातार दी गई।
                    
 
                                
                                
                                                शेखपुरा में विसर्जन जुलूस में भी बार बालाओं का डांस शेखपुरा
नगर परिषद में विसर्जन जुलूस में भी बार बालाओं   के डांस किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी तस्वीर विभिन्न   सोशल मीडिया पर वायरल है। मिली जानकारी में बताया गया कि नगर परिषद में विसर्जन जुलूस के दौरान प्रतिमा कमेटी के द्वारा बार बालाओं का डांस कराया गया। डीजे भी जमकर बजाए गए। प्रशासन की नाक के नीचे इस तरह के आयोजन पर भी प्रशासन की चुप्पी है और किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            