• Monday, 09 February 2026
ओझा का काम करती थी भौजाई,  देवर ने मार दिया चाकू 

ओझा का काम करती थी भौजाई,  देवर ने मार दिया चाकू 

Vikas
शेखपुरा
शेखपुरा के सिरारी रेलवे स्टेशन पर एक देवर के द्वारा भौजाई को चाकू मार दिया गया। घायल महिला स्टेशन पर तड़पती रही। उसे पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर में महिला को ईलाज किया गया। महिला खतरे से बाहर है।
इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि नवादा जिले के कादीरगंज निवासी मीना देवी के द्वारा ओझा गुनी का काम किया जाता था। इसी काम को लेकर मदारी गांव में शनिवार को देवर के साथ हुआ महिला पहुंची थी । यहां पूजा इत्यादि के बाद लौटकर नवादा जाने के लिए सिरारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची। ट्रेन का महिला और उसके देवर इंतजार ही कर रहे थे। तभी देवर और भाभी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और देवर के द्वारा महिला के पेट में चाकू मार दिया गया। घायल महिला वहीं पर घंटों तड़पती रही परंतु रेल पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली रेल पुलिस के द्वारा महिला को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From