• Wednesday, 10 June 2026
देसी शराब बनाते रंगे हाथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

देसी शराब बनाते रंगे हाथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

Vikas

बरबीघा

पुलिस ने देसी शराब घर में बनाते हुए छापेमारी कर रंगे हाथ महिला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 3 लीटर निर्मित देसी शराब बरामद की गई। यह छापेमारी गुरुवार की रात्रि में की गई।

DSKSITI - Large

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि नारायणपुर मोहल्ले में गुरुवार की रात्रि में छापेमारी की गई जहां देसी शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए और 3 लीटर निर्मित शराब बरामद किया गया। मौके से 50 वर्षीय उमा देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला भांसो चौधरी की पत्नी बताई जा रही है ।

बता दें कि बरबीघा के नारायणपुर मोहल्ले में भारी मात्रा में देसी शराब बनाने का कारोबार किया जाता है। इसी को लेकर लगातार यहां छापेमारी होती है हालांकि देसी शराब का कारोबार यहां थमने का नाम नहीं ले रहा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From