• Monday, 09 June 2025
गांधी जयंती पे ग्राम सभा का आयोजन

गांधी जयंती पे ग्राम सभा का आयोजन

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा (शेखपुरा)

बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के रजौरा ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के वार्ड सदस्य, ए0एन0एम0 आशा, एवं ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। ग्राम सभा में कई योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा एक ऐसा माध्यम है जिससे गाँव की समस्याओं को सभा के माध्यम से पारित कर योजना के माध्यम से ठीक किया जा सकता है ।


जिस ग्राम के लोग जितना जागरूक होंगे उतनी ही वहां योजना का असर दिखाई देता है। पिरामल फाउंडेशन के नीरज कुमार द्वाराआयुष्मान भारत योजना पर लोंगो को जानकारी दी गई। एवं इससे सम्बंधित कार्ड बनाने के लिए अस्पताल में निःशुल्क सुविधा पर भी जानकारी दी गई।


पंचायत के मुखिया शम्भू सिंह द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान की अवसर पर शपथ दिलाते हुए कल से प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी एवं अपने आस पास क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए अपील की।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like