• Monday, 09 February 2026
विवादास्पद DAO की विदाई समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

विवादास्पद DAO की विदाई समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के विवादास्पद जिला कृषि पदाधिकारी रहे लाल वचन राम के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला कृषि भवन में आयोजित विदाई समारोह में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ से जुड़े बड़ी संख्या में लोग जुटे। वहीं कृषि विभाग से जुड़े भी लोग जुटे। परंतु यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। कई लोग मास्क भी नहीं लगाए हुए पाए गए।

 

वहीं कुछ लोग मास्क को नियमानुसार भी नहीं लगा कर रखा था। बता दें कि लाल बचन राम अपने मातहत कर्मचारियों को मोबाइल पर गाली गलौज करने के रूप में विवादास्पद रहे हैं। इसका ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हुआ था। कर्मी के द्वारा इसकी शिकायत भी की गई थी। वही अपने मातहत कर्मचारियों को अपमानित करने को लेकर भी इनकी चर्चा होती रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From