• Monday, 09 February 2026
दंगल प्रतियोगिता में पहलवान निलेश ने झटका प्रथम पुरस्कार

दंगल प्रतियोगिता में पहलवान निलेश ने झटका प्रथम पुरस्कार

Vikas

बरबीघा।

दुर्गा पूजा के अवसर पर गत वर्ष की भांति पिंजड़ी गांव में ओपन दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पिंजड़ी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवम जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व जिला सचिव विपिन कुमार सिंह , सचिव अजीत कुमार छोटू ,सदस्य सह पत्रकार कौशल किशोर ने संयुक्त रूप में की ।

दंगल में प्रथम पुरस्कार पिंजड़ी गांव के निलेश कुमार को को मिला ।जबकि द्वितीय पुरस्कार मंटू कुमार महब्बतपुर को तथा तृतीय पुरस्कार सम्मिलित रूप से गोपाल कुमार देवशपूरा (नालन्दा ) व नीरज कुमार गब्बे ,शैंपू कुमार पिंजड़ी ,कन्हैया कुमार पिंजडी को मिला।


DSKSITI - Large

इस ओपन दंगल प्रतियोगिता में नालंदा, नवादा, शेखपुरा जिलों के 48 पहलवानों ने भाग लिया। दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए प्रतियोगिता स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। प्रतियोगिता में सफल पहलवानों को ट्रॉफी एवम अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From