• Monday, 09 June 2025
झंडा फहराने गए मुखिया को दबंग ने लात जूता से पीटा

झंडा फहराने गए मुखिया को दबंग ने लात जूता से पीटा

stmarysbarbigha.edu.in/

झंडा फहराने गए मुखिया को दबंग ने लात जूता से पीटा

शेखपुरा

जमीन पर पंचायती राज का चुने हुए मुखिया रो रहा है। वह भी इसलिए कि पंचायती राज का चुना हुआ मुखिया को गांव के दबंग मुकेश सिंह के द्वारा झंडा फहराने से रोक दिया गया और पिटाई की गई। मामला शेखोपुरसराय के अंबारी पंचायत का है।

दो सौ की भीड़ में मुखिया की पिटाई कर झंडा फहराने नहीं दिया गया और उप मुखिया के द्वारा झंडा फहराया गया। दबंग गांव का चुने हुए मुखिया सुभाष तमोली को अपने कब्जे में रखना चाहता था।

जब इसका विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। सुभाष तमोली नामक मुखिया एक माह पहले मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी जाकर अपनी फरियाद लगाई थी। वहां भी मीडिया के सामने रोया।

दबंग मुकेश सिंह के द्वारा एक बार फिर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया और चुने हुए मुखिया को झंडा फहराने से रोक दिया गया। स्थानीय शेखोपुर सराय के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मोबाइल पे बताया कि मुखिया के द्वारा मारपीट की सूचना मोबाइल पर देने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शाम तक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुखिया के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From