
धान की फसल मवेशियों से नष्ट करवाने पर मना करने पर धुना

शेखपुरा।
खेत मे लगी धान की फसल मवेशियों से नष्ट करवाने पर मना करने पर मवेशी मालिक ने अजीत राम को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। यह घटना सदर प्रखंड के मटोखर गांव के पहाड़िया खंधा में घटी।
घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की शिकायत पर स्थानीय अनुसूचित थाना में एक प्राथमिकी दलित अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज की गई। मुकदमें में उल्लेख किया गया है कि घायल युवक तथा सुदासपुर गांव निवासी अजीत राम मटोखर गांव के किसान महेंद्र महतो का खेत बटाई पर लेकर उसमे धान की फसल को लगाया था। बीते शुक्रवार को मटोखर गांव सेना यादव अपने पांच भैंस को खोलकर चराने उसके खेत के समीप आया और धान की फसल लगे खेत मे सभी मवेशियों को घुसा दिया।
जिसके दौरान मवेशियों ने फसल को बुरी तरह रौंदकर नष्ट कर दिया। इसकी शिकायत करने पर सेना यादव ने लाठियों से पीट पीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें





Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!