• Thursday, 12 February 2026
दूसरे धर्म की पूजा नहीं करने पर बहू ने मारपीट कर सास ससुर को घर से निकाला

दूसरे धर्म की पूजा नहीं करने पर बहू ने मारपीट कर सास ससुर को घर से निकाला

Vikas

शेखपुरा:

शेखपुरा नगर के जमालपुर मोहल्ले में दूसरे धर्म की पूजा करने से इनकार करने पर बहू के द्वारा सास ससुर को मारपीट कर घर से भगा दिया गया। बेटा की भी इसमें संलिप्त रही।

इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित प्रभु गोस्वामी एवं सविता देवी ने बताया कि उसके पुत्र और बहू के द्वारा उसको मारपीट कर घर से भगा दिया गया है। इस वजह से वे लोग यात्री शेड में रात गुजार रहे है।


प्रभु गोस्वामी ने बताया कि वे कई दशकों से अपने धर्म की पूजा-अर्चना कर रहे हैं परंतु उसकी बहू जबरदस्ती दूसरे धर्म की पूजा करने का दवाब देती है।

नहीं करने पर मारपीट किया जाता है। इस मारपीट और दबाव में बेटे की भी सहमति रहती है और ऐसा नहीं करने पर घर से भगा दिया गया है। वे लोग यात्री शेड में रह रहे हैं और मोहल्ले के लोगों के द्वारा दिए गए खानों पर उनका जीवन यापन चल रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From