• Monday, 09 February 2026
पूर्व सैनिक के खाते से गायब हो गए ₹70000

पूर्व सैनिक के खाते से गायब हो गए ₹70000

Vikas

बरबीघा

पूर्व सैनिक के खाते से ₹70000 साइबर ठगों ने गायब कर दिया। जबकि उनके द्वारा किसी तरह की ओटीपी भी नहीं बताई गई थी। यह घटना सर्वा गांव निवासी पूर्व सैनिक शंकर सुमन के साथ घटी है। इसकी प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई है। शंकर दक्ष सेेना कैम्प के संचालक है जहां सेना में भर्ती होने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

DSKSITI - Large

उनके मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्होंने अपने खाता को अपडेट कराया। जिसके बाद में यह जानकारी मिली कि उनके खाते से ₹70000 गायब हो गए हैं। इस संबंध में पुलिस में सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि वह जागरुक व्यक्ति हैं और किसी को उनके द्वारा अपना ओटीपी नहीं बताया गया है। साइबर ठगों के द्वारा इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया है यह पुलिस अनुसंधान का विषय है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From