• Monday, 09 February 2026
करंट लगने से महिला झुलसी, हालत गंभीर

करंट लगने से महिला झुलसी, हालत गंभीर

Vikas

बरबीघा।

करंट लगने से महिला जख्मी हो गयी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरबीघा प्रखंड के जंगीपुर गांव के गोरेलाल यादव की पत्नी अपने गांव से पिंजड़ी इलाज कराने के लिए आ रही थी इसी बीच पिंजड़ी खंधा में 440 बोल्ट की तार गिरे रहने के कारण उसकी चपेट में आ गई।

उसके साथ आ रही उसकी बेटी के द्वारा हल्ला करने के बाद पिंजड़ी के ग्रामीणों ने तुरंत उसकी मदद कर बिजली की तार से मुक्त कराकर उसको समुचित इलाज के लिए बरबीघा भेज दिया।

बता दें कि इन दिनों खेत में बिजली के तार गिरे होने से लगातार करंट लगने की घटनाएं घट रही है। इस तरह घटना में जिले भर में कई लोगों की जान जा चुकी है। पीड़ित महिला का इलाज बरबीघा अस्पताल में किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From